HomeBreaking Newsपड़ोसन की प्रताड़ना से परेशान पुलिस कर्मी की पत्नी, कोतवाली में दी...

पड़ोसन की प्रताड़ना से परेशान पुलिस कर्मी की पत्नी, कोतवाली में दी तहरीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां अपनी पड़ोसन की प्रताड़ता से परेशान पुलिस कर्मी की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

दरअसल, यह मामला मंगल पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मंगल पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल हितेश वर्मा की पत्नी ने अपनी पड़ोस में रहने वाली एक महिला के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि उसकी पड़ोसन उसे व उसके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रही है। वह लोग पुलिस आवास में रहते हैं। उनकी पड़ोस में रहने वाली महिला दबंगई पर उतरी हुई है। अकसर वह उसके बच्चों के साथ मारपीट करती है तथा शिकायत करने पर अभद्रता पर उतर आती है।

शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि मंगल पड़ाव चौकी में भी उसने शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई आरोपी महिला के खिलाफ नहीं की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उक्त महिला ने सोशल मीडिया में खुद के वीडियो डालकर उनको धमकाया और बच्चों का अपहरण करने की तक की धमकी दी। इधर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने कहा पुलिसकर्मी की पत्नी ने तहरीर तहरीर सौंपी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है शीघ्र अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments