HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में 8 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी...

उत्तराखंड में 8 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून | उत्तराखंड में 8 दिसंबर की शाम से मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 और 9 दिसम्बर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्य बर्फबारी भी होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी। देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर,पौड़ी और टिहरी जिले में शीतलहर चलने के आसार भी है।

2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे 8 दिसंबर की शाम से मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। इसके बाद 8 दिसंबर की रात और 9 दिसंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से माध्यम बारिश होगी। इसके अलावा प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होने को संभावना है। प्रदेश में बदले मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आएगा।

10 दिसंबर से फिर शुष्क रहेगा मौसम

उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में फिर मौसम शुष्क हो जाएगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने ठंडी हवा भी चलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। बताया कि इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन भी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की मौसम में बदलाव को देखते हुए पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments