HomeUttarakhandAlmoraभरभराकर कर गिरी कार्मिक आवासीय परिसर की दीवार, मच गई चीख-पुकार

भरभराकर कर गिरी कार्मिक आवासीय परिसर की दीवार, मच गई चीख-पुकार

ADVERTISEMENTS

👉 खतरे की जद में आया पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से लगा आवासीय परिसर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

भारी बारिश के चलते पुराने कलेक्ट्रेट के पास स्थित चतुर्थ श्रेणी कार्मियों के आवासीय परिसर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे यहां रह रहे परिवारों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कार्मिकों ने परिसर को खाली करना शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पुराने कलेक्ट्रट को जाने वाले मुख्य मार्ग में कलेक्ट्रेट के चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के आवास हैं। यहां कई परिवार रहते हैं, जिनमें दर्जन भर से अधिक लोग हैं। गत रात्रि अचानक तेज बारिश के बीच यहां अवासीय परिसर की सपोर्टिंग दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई।

जिससे यहां रह रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग अपने जान बचा इधर-उधर भागने लगे। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह भवन अब पूरी तरह खतरे की जद में आ चुका है और कभी भी ढह सकता है। फिलहाल जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है और आवासीय परिसर को खाली कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments