HomeUttarakhandAlmoraइधर शासन की हठधर्मिता, उधर गल्ला विक्रेताओं का टूट रहा सब्र का...

इधर शासन की हठधर्मिता, उधर गल्ला विक्रेताओं का टूट रहा सब्र का बांध

ADVERTISEMENTS

⏩ आज 20 गल्ला विक्रेताओं ने दिया इस्तीफा

⏩ आंदोलन को तीव्र करने का ऐलान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर चल पड़े सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शासन पर हठधर्मिता का रूख अखितयार करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तीव्र करने का ऐलान कर दिया है। आज 20 अन्य गल्ला विक्रेताओं ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है।

पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि शासन-प्रशासन द्वारा गल्ला विक्रेताओं की लगातार जो अवहेलना की जा रही है, उसे सहन नहीं किया जायेगा तथा आंदोलन को और तेज किया जायेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि समिति द्वारा लगातार विक्रेताओं से सम्पर्क किया जा रहा है तथा जिन विक्रेताओं द्वारा अभी तक त्यागपत्र नहीं दिया गया है वह भी शीघ्र सामूहिक त्यागपत्र दे देगें। वहीं आज बैठक में 20 विक्रेताओं द्वारा त्यागपत्र में हस्ताक्षर कर दिये गये हैं, जिन्हें शीघ्र ही विभाग को प्रेषित कर दिया जायेगा।

इसी संबंध में आज रानीखेत के विक्रेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा व सलाहकार दिनेश गोयल द्वारा संबोधित किया। उनहोंने सभी विक्रेताओं से सहयोग की अपील की। तय हआ कि कल से समिति के पदाधिकारी समस्त गोदामों के विक्रेताओं से संपर्क करेंगे तथा आंदोलन को निर्णायक व अंतिम रूप तक ले जायेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला महा मंत्री केसर सिंह, प्रदेश संयोजक अभय साह, दिनेश गोयल, विशन सिंह, नवीन सुयाल, प्रकाश भट्ट प्रमोद कुमार पाण्डे, भवान सिंह अधिकारी, भुवन चन्द्र तिवारी, हरीश सिंह अधिकारी, पूरन सिंह, किशन राम आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, संचालन केसर सिंह ने किया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments