Almora News: ‘आने वाला समय कांग्रेस का है, पार्टी की मजबूती में जोश से जुटें’

—कांग्रेस के नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर में हुआ आह्वानसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाकांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती के लिए जुटें।…

—कांग्रेस के नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर में हुआ आह्वान
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती के लिए जुटें। यह आह्वान आज यहां आयोजित पार्टी के नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर में पर्यवेक्षकों ने किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इस शिविर में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चिंतन—मनन हुआ।

प्रदेश कांंग्रेस कमेटी उत्तराखंड के निर्देशानुसार आज जिला अल्मोड़ा मुख्यालय में कांग्रेस का नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर लगा। जिसमें जिले के ​विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेसजन जुटे। यहां होटल सुनीता सन सिटी के सभागार में आयोजित शिविर में पर्यवेक्षक के रूप में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा पहुंचे। जिसमें खासकर कांग्रेस संगठन की मजबूती के संबंध में गहन मंथन हुआ। विभिन्न वक्ताओं ने कांंग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और इस बारे में चर्चा की ​कि पार्टी कैसे मजबूत होगी। सभी वक्ताओं ने पार्टीजनों में जोश भरा और आह्वान किया कि पूरे उत्साह व जोश के साथ एकजुट होकर सभी कांग्रेसजन संगठन को सुदृढ़ करने के कार्य में जुट जाएं। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल बड़ी बड़ी बातें करती है और कांग्रेस जनता के दुखड़ों से सरोकार रखकर जन समस्याओं के निराकरण व विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांंग्रेस का है।
शिविर में उपस्थिति

शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, विनोद वैष्णव, वैभव पाण्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सभाषद सचिन आर्य, प्रो. संजय टम्टा, भूपेन्द्र भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, संजय दुर्गापाल, आनन्द सिंह बगडवाल, एडवोकेट महेश चन्द्र, गोपाल चौहान, हाजी नूर अकरम खान, एमएस राजपूत, मनोज कुमार जोशी, महेश आर्या, दीप डांगी, एनडी पाण्डेय, जमन सिंह बिष्ट, किशोर नयाल, दिनेश नेगी, सभाषद हेम तिवारी, शरद साह, हर्ष कनवाल, जगदीश पाण्डेय, अख्तर हुसैन, जितेन्द्र अधिकारी, कार्तिक साह, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, मनोहर जोशी, अजीत टम्टा, संजय जोशी, लविता सिराड़ी, जीएस मेहरा, गीता मेहरा, आशा जोशी, प्रेम मनराल, हरेन्द्र प्रसाद, उदित अधिकारी, चन्दन कनवाल, सूरज वाणी, मनोज रावत, पूरन पाण्डे, देवेन्द्र धौनी, शहाबुद्दीन, आशीष भारती, दिनेश पिल्खवाल, चन्दन बोरा, लीला जोशी, रजनी टम्टा, जया जोशी, दीपा साह, निर्मला कांडपाल, हीरा सिंह बिष्ट, कमलेश दानू, गौरव कुमार, हर्ष कुमार आर्या, हिमांशु बिष्ट, अभिषेक गुप्ता, रोहन कुमार, मनोज रावत, अंकित सिंह, शुभम काण्डपाल, सुमित मेहता, मोहित कुमार, रक्षित बजेठा, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इन्दर गोस्वामी, सोनू चौहान, जगमोहन बिष्ट, रमेश नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, हिमांशु मेहता सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *