HomeBreaking Newsआदमखोर होने के शक में यहां पकड़ी गई बाघिन, सेंपल रिपोर्ट आने...

आदमखोर होने के शक में यहां पकड़ी गई बाघिन, सेंपल रिपोर्ट आने पर होगा फैसला

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई डेस्क

काफी समय से आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन को रेस्क्यू टीम द्वारा पकड़ लिया गया है। बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के बाद रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। इस बाघिन के बाल, सलाइवा आदि के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चल पायेगा कि यह आदमखोर है या नहीं !

उल्लेखनीय है कि गत 15 जुलाई को इस बाघिन ने खलील पुत्र बांके निवासी मानपुर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को उस वक्त मार डाला था, जब वह किसी काम से बाइक से सर्पदूली रेंज की ओर जा रहा था। धनगढ़ी बीट नंबर चार के पास उस पर बाघिन ने हमला कर मार डाला था। यह युवक ठेकेदार के पास मजदूर काम करता था। इसके बाद बाघिन के लगातार इंसानों पर हमले शुरू हो गए थे। किसी अनहोनी की आशंका से वन विभाग की टीम इस बाघिन की ढूंढ—खोज में लग गई थी।

कॉर्बेट के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. दुष्यंत कुमार शर्मा के अनुसार बाघ को पकड़ने के लिए संवेदनशील क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाए गए थे। इसमें एक बाघिन और दो बाघ बार-बार सामने आ रहे थे। इसने पहली हत्या करने के ठीक दो दिन बाद ही एक सर्पदुली से रामनगर आ रहे वाचर पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद सर्पदुली रेंज में बाघिन को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की चार टीमों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद बाघिन को रेस्क्यू किया। जिसके बाद इसे ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां बाघिन के बाल, सलाइवा आदि के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

इधर कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि बाघिन की रिपोर्ट आने तक संवेदनशील क्षेत्रों में मॉनिटरिंग जारी रहेगी। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बाघिन ने लोगों पर हमले किये की नहीं। बाघिन की रिपोर्ट सामान्य मिली तो अन्य दो बाघों का भी रेस्क्यू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments