सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
सोमेश्वर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी मथुरादत्त जोशी का 78 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि मथुरादत्त जोशी का यहां कौसानी रोड में महादेव मेडिकल स्टोर नाम से प्रतिष्ठान है। वह अपने पीछे दो पुत्रों, बहुओं और नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गये हैं। इधर कैमिस्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जाहिर की है।
ADVERTISEMENTS











