HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जीता...

रानीखेत : केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

ADVERTISEMENTS

👉 गदगद विद्यालय परिवार, हर्ष का माहौल

केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग के छात्र वैभव चंद्रा ने आगरा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के अंडर–19 ग्रुप में रजत पदक जीत कर केंद्रीय विद्यालय रानीखेत का नाम रोशन किया है। वैभव ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और लगन से योगाभ्यास किया और रजत पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर की इस योग प्रतियोगिता में पूरे भारत के केंद्रीय विद्यालय के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा अपने–अपने संभाग से चयनित विजेता 150 विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु भेजा था, जिसमें वैभव चंद्रा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। वहीं अब वैभव चंद्रा को खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पूरे भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों से मुकाबला करना है। वैभव के प्रशिक्षक नरेंद्र भैंसोड़ा ने बताया कि वैभव की यह उपलब्धि उनके सात सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने वैभव को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और आगामी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments