HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता है—खेतवाल,...

Bageshwar News: स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता है—खेतवाल, पालिकाध्यक्ष ने किया अमृत महोत्सव के तहत नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
स्वततंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर एक अप्रैल से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को स्थानीय कलाकारों ने नगर पालिका परिसर के अलावा शहर के चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। उन्होंने लोगों को अमृत महोत्सव की जानकारी प्रदान की।

पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोगों को आजादी के 75 वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव की जानकारी दे रहे हैं। यह सराहनीय पहल है। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आजादी में त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथा सुनाई। उनके संघर्षों को हमेशा याद करेगा। उन्होंने नाटक के जरिए स्वतंत्रा सेनानियों का जीवन परिय आदि पर भी प्रकाश डाला।
अंग्रेजों के थोपे अंधे कानूनों के विरोध में किए गए उनके संघर्ष की याद दिलाई। इस दौरान जन कल्याण समिति कुंवारी मंडलसेरा, मॉ शारदा सांस्कृतिक लोक कला मंच तथा नव युवक मंगल झणकोट के कलाकार शामिल हुए। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, अधिअधि नगर पालिका राजेदव जायसी, दलनेता बलवीर सिंह दानू, अर्जुन देव आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments