HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking, Almora : महिला को अकेली पा घर में घुस आया...

Big Breaking, Almora : महिला को अकेली पा घर में घुस आया लुटेरा, जेवरात छीन फरार, पुलिस ने 03 घंटे में धर दबोचा, पढ़िये पूरी ख़बर…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चौखुटिया में घर में घुसकर महिला के जेवरात लूटने वाले अभियुक्त को पुलिस ने महज तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि महिला ने लुटेरे से डरने के बजाए उसका डटकर मुकाबला किया। वहीं पुलिस को समय पर सूचित किये जाने से काफी त्वरित गति से आरोपी की गिरफ्तारी के साथ लूट का खुलासा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिजली उपकेंद्र परिसर चौखुटिया में बिजली उपकेंद्र अधिकारी संजय पांडे की पत्नी हेमा पांडे उम्र 48 वर्ष अपने सरकारी आवास में अकेले लेटी थी व गर्मी के कारण दरवाजा खुला रखा था। तभी आरोपी अमित बोरा उम्र 28 वर्ष पुत्र हरि सिंह बोरा निवासी ग्राम दिगौत थाना चौखुटिया द्वारा कमरे में घुसकर महिला का गला पकड़ लिया और महिला के कुछ समझने से पहले महिला का कान का कुंडल व मोबाइल लूट लिया तथा महिला को चोटिल कर फरार हो गया। इस दौरान घर में घुसे लुटेरे ने महिला के गले की माला भी छीनने की कोशिश की गई, लेकिन महिला ने चोटिल होने के बाद भी साहस का परिचय देते हुए उसका डटकर सामना किया और शोर मचाया। जिस कारण वह भाग निकला।

इधर थानाध्यक्ष चौखुटिया अशोक काण्डपाल ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। फिर ग्रामीणों की मदद से त्वरित कार्यवाही कर अमित बोरा को लूटे हुए कान के सोने के कुंडल (3 ग्राम लगभग) और महिला के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि अशोक कांडपाल थानाध्यक्ष चौखुटिया, कानि दीपक कुमार, प्रदीप रौतेला, राजेन्द्र सिंह, रौशन कैड़ा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments