HomeBreaking NewsUK Breaking : यहां वायरल वीडियो से हुई दुष्कर्मी की पहचान, गिरफ्तार

UK Breaking : यहां वायरल वीडियो से हुई दुष्कर्मी की पहचान, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
  • विक्षिप्ति महिला को बनाया था हवस का शिकार
  • कई रोज से वायरल हो रहा था वीडियो

सीएनई रिपोर्टर, टनकपुर

यहां चंपावत जनपद के टनकपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक ​युवक ने एक विक्षिप्त महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके बाद उसका यह वीडियो वायरल भी कर दिया। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल, यहां कुछ दिनों से एक विक्षिप्त महिला से रोडवेज बस अड्डे के पास दुष्कर्म का ​वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। व्यापक पूछताछ में कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक की पहचान कर ली। बताया गया कि यह रोडवेज परिसर व रेलवे क्रासिंग के आस—पास देखा गया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Govt. Job : संघ लोक सेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 16 सितंबर है अंतिम तिथि

टनकपुर कोतवाली में गिरफ्तार अभियुक्त

जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिनेश चौड़ाकोटी पुत्र मोतीराम चौङाकोटी, निवासी सूखीढांग, अचार फैक्ट्री के पास, चौकी चल्थी, जनपद चम्पावत के रूप में हुइ है। इधर पीड़िता विक्षिप्त महिला को महिला पुलिस कर्मियों के संरक्षण में जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल कराया गया।

Uttarakhand : हादसा : दोस्तों संग पिकनिक मनाने पहुंचे पर्यटक की वॉटर फॉल में डूबने से मौत, हड़कंप

पीड़िता को उचित देखभाल व संरक्षण के लिए वन स्टॉप सेंटर चम्पावत में भेजा दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओ जसवीर चौहान, एसआई कुंदन सिंह बोरा, एसआई नीशू गौतम, कांस्टेबल शाकिर हुसैन, लाल सिंह, सुरेंद्र गिरी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उसे जेल भेजा जा रहा है।

मंडप में दुल्हन ने घूंघट क्या हटाया, दूल्हा भागकर सीधे पहुंचा थाने, जानिए क्या है माजरा

Uttarakhand Breaking : दोस्ती, प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments