HomeUttarakhandNainitalनैनीताल: शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की समस्याएं यथासमय सुलझेंगी

नैनीताल: शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की समस्याएं यथासमय सुलझेंगी

ADVERTISEMENTS

🖋️ अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने दिलाया विश्वास
🖋️ एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की हुई वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल: एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन मंडलीय शाखा ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा लीलाधर व्यास से वार्ता की। जिसमें उन्होंने मिनिस्ट्रीयल संवर्ग की समस्याओं का यथासमय निस्तारण ​करने का भरोसा दिलाया।

एडी श्री व्यास ने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए शिथिलीकरण की सूची जारी कर दी गई है। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों के पारस्परिक स्थानांतरण सूची दो दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा स्थायीकरण व मृतक आश्रित के प्रकरणों पर जल्दी कार्यवाही कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को कार्य दक्षता के लिए शीघ्र ही प्रशिक्षण की व्यवस्था भी जाएगी।

संगठन के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा एवं मंडलीय सचिव डा. हरजीत सिंह ने अपर निदेशक का स्वागत करते हुए मांगों की पूर्ति के लिए उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया। वार्ता के बाद मंडलीय अध्यक्ष श्री भैसोड़ा ने बताया कि एडी ने समस्याओं का यथासमय समाधान करने का पूरा आश्वासन दिया है। वार्ता को गए संगठन के शिष्टमंडल में मंडलीय अध्यक्ष एवं मंडलीय सचिव के साथ विभिन्न जिलों के पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार पांडे, मुकेश चंद्र जोशी, चंचल लौशाली, निशिकांत जोशी, संतोष कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, जय प्रकाश, जीवन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, कमल फुलारा, राकेश मोहन पाठक व गोपाल बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments