HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: घर से भागे नाबालिग बालक पर हुई 'आपरेशन स्माइल' की...

Almora News: घर से भागे नाबालिग बालक पर हुई ‘आपरेशन स्माइल’ की छत्रछाया, सकुशल वापस घर लौटाया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषोंं की तलाश के पुलिस महानिदेशक द्वारा एक माह के लिए चलाए गए ‘आपरेशन स्माइल’ के तहत पुलिस सक्रियता से काम कर रही है। अल्मोड़ा में इसके लिए गठित पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर भाग रहे एक नाबालिग बालक को पकड़ा और सकुशल परिजनों को सौंप दिया।

हुआ यूं कि जिले के ताकुला ब्लाक के सिरकोट क्षेत्र के गांव कोटयूड़ा निवासी एक 14 वर्षीय बालक नाराज होकर घर से चुपचाप निकल लिया और अल्मोड़ा पहुंचा। यहां से वह हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करने वाला था और बस के इंतजार में केमू बस स्टेशन पर खड़ा था। इसे घबराया देख पुलिस ने पूछताछ की। इससे उसका राज मालूम हुआ।

इसके बाद पुलिस टीम ने बालक को काफी समझाया और उसके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसके परिजनों से संपर्क किया। बाद में परिजनों के आने के बाद बालक को सकुशल उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने इसके लिए पुलिस की का आभार ज​ताया। आपरेशन स्माइल पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र सिंह, कांस्टेबिल अनिल कुमार, विजय कुमार व आरक्षी मंजू आर्या शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments