HomeAccidentBageshwar Breaking: पिकप गहरी खाई में गिरी, दो लोग गंभीर

Bageshwar Breaking: पिकप गहरी खाई में गिरी, दो लोग गंभीर

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर)
यहां सामान से पैक एक पिकप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस ने खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कर दिया है।

दरअसल, सोमवार को पिकप संख्या यूके 02 सीए 0858 सामान लेकर कपकोट की तरफ आ रहा था। इसी बीच झोपड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कपकोट पुलिस को दी। एसडीआरएफ के हृदयेश परिहार की रेस्क्यू टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची। खाई से घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टर उपचार में जुट गए हैं।

टीम लीडर परिहार ने बताया कि वाहन में चालक हीरा सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ऐठाण, खारबगड़ के हाथ में चोट है। जबकि परिचालक लीली गांव निवासी जगत सिंह का दाहिना पांव फैक्टचर है। डाक्टर दोनों के उपचार में जुट गए हैं। परिचालक को जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पिकअप को काफी नुकसान हुआ है। बड़ी घटना होने से टल गई है। स्थानीय गधेरे में वाहन पत्थरों के ऊपर गिरा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments