HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : बाजार आये व्यक्ति की जेब से पर्स निकाल फरार...

Almora Breaking : बाजार आये व्यक्ति की जेब से पर्स निकाल फरार हुआ जेबकतरा, एक हिस्ट्रीशीटर पर शक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां खरीददारी करने बाजार आए एक व्यक्ति की सरेराह जेब कट गई। सब्जी मंडी में एक जेबकतरा उनका पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में 6300 रूपये, एटीएम, पेन कार्ड सहित कई जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर अल्मोड़ा कोतवाली में दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हवालबाग विकासखंड के गुडकांडे निवासी विनोद सिंह पुत्र स्व. महेंद्र सिंह आज शुक्रवार को सब्जी मंडी के पास खरीददारी कर रहे थे। इसी बीच एक युवक उनके पैंट की​ पिछली जेब में रखा पर्स लेकर फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक जेबकतरा भाग निकला।

पीड़ित ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से मालूम चला है कि यह व्यक्ति सोनू पवांर है, जो जिला बदर किया गया है और एक पुराना अपराधी भी है। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में 6 हजार 300 रूपये, एटीएम कार्ड व कई अन्य जरूरी कागज थे। विनोद सिंह ने मामले की तहरीर अल्मोड़ा कोतवाली में दी है।

उत्तराखंड कोरोना मुक्ति की तरफ : आज 1614 मरीजों ने जीती जंग, 287 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल

सुस्वागतम : कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की मिसाल ऋचा सिंह अब सम्भालेंगी हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट का चार्च

Almora : धौलादेवी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने दन्या पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन, महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेसी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शासन ने 2 आईएएस व 10 पीसीएस के किये तबादले व पदानाम परिवर्तन

बड़ी ख़बर : हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोविड परीक्षण में विसंगतियां, निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ जांच के आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार, जारी हुआ नया आदेश

फाइजर का दावा – कोविड-19 के सभी स्वरूपों पर कारगार है कंपनी की वैक्सीन

बड़ी ख़बर, उत्तराखंड : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का सांप, शोध को मिली एक नई दिशा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments