नैनीताल प्रकरण : आरोपी की सोच बताती है कि वह समाज के लिए कितना खतरनाक होगा : सुशील साह

0
अध्यक्ष सुशील साह
अध्यक्ष सुशील साह

CNE ALMORA/नैनीताल में हुई घटना पर अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने खेद प्रकट करते हुए सरकार से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि आरोपी की सोच बताती है कि वह समाज के लिए कितना खतरनाक होगा उन्होंने जिला प्रशासन से बगैर सत्यापन के रह रहे बाहरी जनपदों के लोगों को तत्काल जिले से बाहर करने की अपील की है।


ADVERTISEMENTS

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में काह कि पूरा अल्मोड़ा व्यापार मंडल और व्यापारी नैनीताल की इस घटना पर आक्रोशित हैं। पुलिस प्रशासन और सरकार से घटना पर बड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं। जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा सभी स्थानीय व्यापारियों और आम जन मानस से आग्रह करता है कि थोड़े से पैसों के लिए अपनी दुकान और दुकान के आगे बैठाना बंद करे।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर, बिहार, रामपुर व बाहरी प्रदेशों से लगातार भारी संख्या में लोग पहाड़ी क्षेत्रों में आकर यहां का सौहार्द और व्यापार खराब कर रहे हैं। नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा बाहरी व्यक्तियों को पूरे बाजार क्षेत्र मॉल रोड में फड़ देकर स्थानीय व्यापारियों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। आज नहीं तो कल ये यहां का व्यापार और सौहार्द दोनों खराब करेंगे। व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला प्रशासन से निवेदन करता है कि पूरे अल्मोड़ा जिले में जो बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के निवास कर रहा है उसको शीघ्र ही अल्मोड़ा जिले से हटाने का प्रयास करें।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1