HomeBreaking NewsBig Breaking : हल्द्वानी में कैटरिंग व्यावसायी की हत्या, पुलिस के हाथ...

Big Breaking : हल्द्वानी में कैटरिंग व्यावसायी की हत्या, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग, जानिये क्या हो सकती है हत्या की वजह….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां बरेली रोड स्थित दिलशाद के बगीचे में एक कै​टरिंग व्यावसायी का शव मिला है। माना जा रहा है कि किसी ने रस्सी से गला घोंट कर उनकी हत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेली रोड में दिलाशाद के बगीचे में शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिंग टीम की मदद भी ली गई। शव की पहचान उजाला नगर निवासी सोनू गुप्ता के रूप में हुई, जो कि कैटरिंग का काम करते थे।

इधर पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। इधर इस हत्याकांड को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। लाश मुंह के बल बगीचे में पड़ी हुई है। पुलिस जांच इस बात की ओर इशारा कर रही है कि किसी रस्सी से उनका गला घोंटा गया होगा।

Uttarakhand : रिहायशी बस्ती में मकान की छत में गिरा ग्रेनेड, जोरदार धमाका, दहशत में आये लोग

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतक को लेकर काफी जानकारी जुटाई है, जिसके बाद कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पता चला है कि मृतक शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं, पत्नी किच्छा में रहती है। मृतक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।

गत 05 जून को इस गृह कलह के बाद पत्नी की ओर से बनभूलपुरा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है और पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

दुखद : मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम के माता-पिता का कोरोना से निधन, पोस्ट शेयर कर लिखा ”क्या मैं एक अच्छा बेटा था?”

वारदात : यहां अर्धनग्न हाल में मिली मंत्री की बुआ की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, प्रशा​सनिक अमले में हड़कंप

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी गम्भीर

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments