HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/नैनीताल : पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, कड़ाके की ठंड

अल्मोड़ा/नैनीताल : पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, कड़ाके की ठंड

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/नैनीताल

बीती रात हुई बारिश के बाद अल्मोड़ा व नैनीताल के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फवारी हुई है। स्थानीय नागरिक व पर्यटक बर्फवारी का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।

नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर के सतबूंगा क्षेत्र में बीती देर रात बर्फ पड़नी शुरू हुई। सैलानियों ने रात में ही मौसम की पहली बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। वहीं नैनीताल के किलबरी मार्ग पर हल्की बर्फवारी हुई है। यहां आकाश में बादल हैं और हल्की धूप भी आ रही है। (आगे पढ़ें, ख़बर जारी है)

शौकियाथल में बर्फवारी का नजारा

भीमताल के प्रतिष्ठित व्यापारी धन सिंह राणा ने बताया कि वह मंगलवार को परिवार के साथ सतबूंगा गये हुते थे। रात नौ बजे के बाद हल्की बारिश हुई और साढ़े नौ बजे बर्फबारी शुरू हो गयी। उन्होंने बताया उनके द्वारा बिजली की रोशनी में गिरती बर्फवारी में खूब आनंद लिया गया। बताया कि क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इधर अल्मोड़ा के भरगरतोला, वृद्ध जागेश्वर, शौकियाथल, हरिया टॉप, जोंलाबाज, झंडी टॉप आदि जगहों पर देर रात बर्फवारी हुई है। आस—पास के इलाकों से लोग परिवार सहित बर्फ का आनंद लेने क्षेत्र में सुबह से ही पहुंचने लगे हैं।

31 का जश्न मनाने आये पर्यटक भी टैक्सी वाहनों में बर्फवारी का नजारा देखने जाते देखे गये हैं। अल्मोड़ा में अभी भी मौसम काफी सर्द है और सुबह गुनगुनी धूप आने के बाद पुन: आकाश काले बादलों से ढक गया है। यदि मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो उम्मीद की जा रही है देर रात तक नगर क्षेत्र में भी बर्फ पड़ सकती है। फिलहाल कड़ाके की सर्दी के बीच लोग अलाव जला या हीटरों के सामने बैठे ठंड से मुकाबला करते देखे जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments