HomeBreaking Newsहोटल संचालक के लापता बेटे अनवर की गंगनहर से मिली लाश, मातम

होटल संचालक के लापता बेटे अनवर की गंगनहर से मिली लाश, मातम

क्राइम टीवी शो देखकर बनाई थी अपहरण की साजिश

25 लाख की फिरौती मांगने वाले दोनों आरोपी पहले ही गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले लापता हुए होटल संचालक नसीर के बेटे अनवर (20 वर्ष) का शव आखिरकार गंगनहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, 6 सितंबर को अनवर अपने होटल के लिए घर से निकला था लेकिन वह वहां पहुंचा ही नहीं। शाम 4 बजे से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। जब देर रात तक घर वापिस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। उसी रात अनवर के जीजा के मोबाइल पर अनवर के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

पुलिस की सक्रियता और खुलासा

शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सीआईयू और थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की। जांच में सीसीटीवी और डिजिटल सबूतों के आधार पर संदेह अमजद और फरमान उर्फ लालू पर गया।
9 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपियों की हैरान करने वाली साजिश

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब और क्राइम टीवी शो देखकर अपहरण की योजना बनाई थी। उनका मकसद फिरौती की मोटी रकम वसूलना था।

लेकिन अनवर को अगवा करने के तुरंत बाद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर गंगनहर में फेंक दिया।

शव की बरामदगी

10 सितंबर को आसफनगर झाल में एक युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। पुलिस को सूचना दी गई और पहचान में यह शव अनवर का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुष्टि की –
“शव की शिनाख्त अनवर पुत्र नसीर निवासी बेडपुर के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

गिरफ्तार आरोपी

  • अमजद (33 वर्ष) – निवासी मुकर्बपुर, थाना कलियर, दिव्यांग, पेशे से टेलर
  • फरमान उर्फ लालू (32 वर्ष) – निवासी मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद

दोनों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments