HomeBreaking Newsसितारगंज ब्रेकिंग : अधेड़ ने किया नौ वर्षीय बच्ची से रेप, माफी...

सितारगंज ब्रेकिंग : अधेड़ ने किया नौ वर्षीय बच्ची से रेप, माफी भी मांग ली लेकिन…

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
नारायण सिंह रावत
सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र में एक अधेड़ ने कक्षा दो में पढ़ने वाली नौ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 व पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार शक्तिफार्म के वैकुंठपुर गांव निवासी एक अधेड़ ने पड़ोस की ही एक नौ वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची ने रात में पूरी बात अपनी मां से और फिर मां ने अपने पति को पूरा वाक्य बताया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आरोपी शंकर विश्वास पुत्र सतीश विश्वास की पिटाई कर दी। जिस पर आरोपी ने सामूहिक रूप से समाज और बच्ची के परिजनों से माफी मांगी। परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की। किन्तु आज सुबह बच्ची को दर्द होने पर उसको शक्तिफार्म सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता की तहरीर पर धारा 376, पोस्को के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments