HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: भराड़ी बाजार के व्यापारियों का पारा चढ़ा, प्रदर्शन

Bageshwar: भराड़ी बाजार के व्यापारियों का पारा चढ़ा, प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

— लगातार हर रोज रात दिन हो रही बिजली कटौती
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्चर
जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत भराड़ी बाजार क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से घंटों हो रही बिजली कटौती को लेकर बुधवार को क्षेत्र के व्यापारियों का पारा चढ़ गया। नाराज व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो बाजार भी बंद करेंगे।

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार को भराड़ी बाजार में एकत्रित हुए। जहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भराड़ी में बिजली कटौती हो रही है। रात में भी बिजली नहीं रह रही है। इस कारण उनकी आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक्स आदि खराब हो रही है। इसके अलावा विद्युत संचालित उपकरण बेचने वाले दुकानदार परेशान हैं। विभाग को कई बाद बताने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। मंगलवार की रातभर बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। उन्होंने भराड़ी के लिए अलग फीडर बनाने की मांग की। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शेर सिंह ऐठानी, बलवंत कोरंगा, दान सिंह ऐठानी, महेश ऐठानी, कमल सिंह, आनंद साही, कुलदीप सिंह, मुन्ना जोशी, बालादत्त जोशी, हरीश बिष्ट, चंचल सिंह आदि शामिल रहे। इधर ऊर्जा निगम के जेई अजय जोशी ने बताया कि बिजलीघर में केबिल बॉक्स फट गया है। इस कारण दिक्कत हो रही है। एक दो घंटे में बिजली समस्या दूर हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments