HomeUttarakhandBageshwarहद हैः साढ़े तीन दशक बीते और सड़क बन सकी 13 किमी

हद हैः साढ़े तीन दशक बीते और सड़क बन सकी 13 किमी

ADVERTISEMENTS

सालों से अधर में गरुड़-द्योनाई-चौखुटिया मोटरमार्ग
लोगों में आक्रोश, कांग्रेस ने सीएम को भेजा ज्ञापन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः उत्तराखंड राज्य निर्माण के 23 वर्ष बीत जाने के बावजूद गरुड़ तहसील अंतर्गत गरुड़-द्योनाई-चौखुटिया मोटरमार्ग नहीं बन पाया है। इससे ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इस मामले पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि गरुड़-द्योनाई-चौखुटिया मोटरमार्ग 1984 से निर्माणाधीन है। अभी तक यह मात्र 13 किमी ही बन पाया है। कई बार विभिन्न संगठनों ने इस मोटरमार्ग को पूरा करने की मांग की, लेकिन किसी ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया, जबकि यह उत्तराखंड की प्रस्तावित राजधानी गैरसैण को जोड़ने वाला जनपद बागेश्वर का एकमात्र मोटरमार्ग है। इस मोटरमार्ग के बन जाने से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ व अन्य जिलों से गैरसैण पहुंचना आसान हो जाएगा। जिससे लोगों के धन व समय की भी काफी बचत होगी।

इस मोटरमार्ग के बन जाने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र इस मोटरमार्ग का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया तो कांग्रेस कमेटी स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, रंजीत डसीला, हरीश भट्ट, जगदीश जोशी, उमेश पांडे, मोहन चंद्र तिवारी, मोहन नाथ, पूरन परिहार, राजेंद्र भट्ट, धाम सिंह, संतोष तिवारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments