HomeBreaking Newsशादी में आई महिला के जेवरात चोरी, सगे-संबंधियों पर ही शक, मुकदमा...

शादी में आई महिला के जेवरात चोरी, सगे-संबंधियों पर ही शक, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/कलियुग में रिश्ते-नातों की कोई खास अहमियत नहीं रह गई है। अब तो “‘बाप-बडा़ ना भैया, सबसे बडा़ रूपैया” की कहावत ही सच बैठने लगी है। ऐसा ही कुछ हल्द्वानी में हुआ है। यहां शादी समारोह में आई एक महिला के जेवरात चोरी हो गए। महिला ने चोरी का शक अपने ही खास सगे-संबंधियों पर जताया है। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर महिला के तीन करीबी रिश्तेदारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

यह घटना खटीमा की है। हल्द्वानी की टैगोर कालोनी पोलीसीट निवासी नीलम बिष्ट के साथ हुई है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत 05 जून को वह ग्राम दियूरी झनकट में राम सिंह केड़ा की बेटी की शादी में सपरिवार गई थी। शादी के दौरान ही उसके लगभग साढ़े सात तोला सोने का जेवरात व एक जेंट्स घड़ी चोरी हो गए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

महिला का कहना है कि यह सब उसने एक कपड़े की छोटी थैली के भीतर रखे थे। जो कि उसके सूटकेस के अंदर रखा गया था। महिला ने कहा कि शादी वाले घर से उसके जेवरात चारी हो गये। जिस वक्त यह घटना हुई तब घर पर सिर्फ रिश्तेदार थे। बाहर गांव के कोई भी नहीं आया था। जिस कारण स्पष्ट है कि घटना को अंजाम किसी अपने ने ही दिया है।

​महिला ने कहा कि जिस कमरे में उसका सूटकेस रखा था। उस कमरे में उसकी मामी की बड़ी बहन व उनकी बेटी कमरे में रह रहे थे। मामी की बड़ी बहन का पुत्र भी उस कमरे में आया था। वह अपने साथ एक बैग ले जाते देखा गया है। उसे शक है कि चोरी में यही तीन लोग शामिल हैं।

महिला ने यह भी बताया कि उसकी सास केशवी देवी भी शादी वाले घर में थी। उसी दिन वह अपने पति के साथ खटीमा अस्पताल से आयी थी। जब सूटकेस खोला तो उसमें से जेवर वाला बैग गायब मिला। इधर पुलिस ने इस मामले में गोविंद देवी, बबीता व भाष्कर के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस संबंध में जांच चल रही है।

गैंगस्टर जीवा की विधवा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments