HomeBreaking NewsHaldwani : प्रेस क्लब की बैठक में जोर—शोर से उठा पत्रकारों की...

Haldwani : प्रेस क्लब की बैठक में जोर—शोर से उठा पत्रकारों की एकजुटता का मुद्दा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रेस क्लब हल्द्वानी की बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों व मौजूदा पत्रकारिता के स्वरूप व पत्रकार एकता के संदर्भ में गहन विचार—विमर्श हुआ। तय हुआ कि पत्रकारों को एकजुट करने की दिशा में विशेष प्रयास किये जायेंगे।

पंजाब केसरी कार्यालय में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी की मौजूदगी एवं प्रेस क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय तलवार की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारिता के मौजूदा स्वरूप व पत्रकार एकजुटता के संदर्भ में विशेष चर्चा हुई। साथ ही प्रेस क्लब से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को लेकर भी विचार—विमर्श हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में जहां लोगों को आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है, वहीं आधार कार्ड में संशोधन के लिए प्रत्येक परिवार को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के​ लिए नि:शुल्क शिविरों का आयोजन जरूरी है।

बैठक में प्रेस क्लब हल्द्वानी के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, महामंत्री मनोज कुमार पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दुर्गापाल, सचिव आशुतोष कोकिला, राहुल दर्मवाल, एम हसनेन, उप सचिव कमल जोशी एवं त्रिभुवन बाली सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments