HomeUttarakhandAlmoraतहसील से रही है मल्ला महल की पहचान, जारी रहेगा आंदोलन :...

तहसील से रही है मल्ला महल की पहचान, जारी रहेगा आंदोलन : व्यापार मंडल

ADVERTISEMENTS

✒️ तहसील वापसी के मुद्दे पर प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

व्यापार मंडल ने कहा कि मल्ला महल की पहचान तहसील से ही थी और इसके स्थानान्तरण जनहित के विपरीत है, जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत के माध्यम से सीएम को इस संबंध में ज्ञापन दिया जायेगा।

यहां होटल एम्बेसडर में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यह आंदोलन जनता का आंदोलन है। तहसील स्थानान्तरित किये जाने से आम जन और व्यापारी दोनों परेशान हैं। इस आंदोलन में सभी दल एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। जब तक जनता को उसका हक नहीं मिलता आंदोलन चलता रहेगा। वरिष्ठ व्यापारी दीप सिंह डांगी ने कहा कि मल्ला महल हमारी पहचान है और यह पहचान तहसील और ट्रेजरी से थी। जन हित के विपरीत बहुत गलत निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही इस आदेश को वापस लेना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि तहसील यहीं रहने का वायदा किया किया गया था, लेकिन रातोंरात इसे नगर से दूर स्थानान्तरित कर दिया गया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कल राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर ज्ञापन दिया जायेगा।

प्रेस वार्ता में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव अमन नज्जोन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, वरिष्ठ व्यापारी दीप सिंह डांगी, मोहन सिंह कनवाल, त्रिलोचन जोशी, मुमताज़ कश्मीरी, सलमान अंसारी, फड़ एसोसियेशन के अध्यक्ष नवीन चन्द्र आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments