HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: शक के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या

बागेश्वर: शक के चलते पति ने की थी पत्नी की हत्या

ADVERTISEMENTS

✍️ पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी नेपाली को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलांतर्गत कपकोट थाना पुलिस ने पत्नी के हत्यारोपी नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व ग्राइंडर बरामद किया है। आरोपित मृतका पर शक करता था। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। उसने अपनी गर्दन काटने का प्रयास भी किया। आरोपित को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

कपकोट के गैरखेत गांव में किराये के घर में रह रहे नेपाली मूल के 35 वर्षीय सगुने कामी पुत्र अम्मरेक कामी मूल निवासी पूरूमुरु, नेपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 सितंबर की रात को उसने अपनी 32 वर्षीय पत्नी शारदा की हत्या कर दी थी। अपनी गर्दन का काटने का प्रयास किया था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में किया गया। जहां से उसे एम्स ऋषिकेश में रेफ़र किया गया था। कपकोट थाने में मृतका के भाई ने प्राथमिकी दी। जिसके आधार पर धारा-103 (1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी शक करता था। जिसके कारण उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments