HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ा हुआ विशाल संगठन भाजपा

Almora News: समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ा हुआ विशाल संगठन भाजपा

—कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
—वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय में पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने ध्वज फहराकर सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कभी 02 सांसदों वाली भाजपा आज 400 से अधिक सांसदों वाली पार्टी है। इतना विशाल रूप वाले संगठन को खड़ा होना समर्पित कार्यकर्ताओं की देन है।

जिलाध्यक्ष श्री रौतेला ने कहा कि आज भाजपाा जिस बेहतर स्थिति में है, वह अपने समर्पित कार्यकर्ताओ की बदौलत है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से भाजपा का सफर शुरू हुआ और आज भाजपा एक वृहद रूप ले चुकी है। वर्ष 1984 में सिर्फ 2 सांसद वाली भाजपा आज 400 से अधिक सांसद, 1300 से अधिक विधायकों वाली पार्टी है। आज देश में हर कोई भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाह रहा है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ रही है। जरूरतमंदों को अधिकार दिलाने के लिए आगे आकर कार्य करना होगा।

इस मौके पर उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के समर्पण की काफी प्रशंसा की गई, जिन्होंने वट वृक्ष रूपी संगठन भारतीय जनता पार्टी को खड़ा किया। ऐसे पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इनमें नरेश वर्मा, बंसीलाल कक्कड़, रणजीत सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महेश नयाल, महिपाल बिष्ट, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, किरन पन्त, अर्जुन बिष्ट, पूनम पालीवाल, राहुल वोहरा, रेखा आर्य, निशा बिष्ट, गीता जोशी, मदन बिष्ट, तुषारकान्त साह, हरीश रावत, गोविंद मटेला, धर्मेंद्र बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments