HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि सुनहरे भविष्य का संकेत

अल्मोड़ा: बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि सुनहरे भविष्य का संकेत

ADVERTISEMENTS

✍️ जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे जिलाधिकारी आलोक पाण्डेय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि सुनहरे भविष्य का संकेत है। जिलाधिकारी आज जीजीआइसी अल्मोड़ा में लगी जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर यह बात कही।

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जनपदभर के कई बालक—बालिकाओं ने अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने मॉडलों का लक्ष्य व कार्यप्रणाली का प्रस्तुतीकरण भी किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने प्रदर्शनी में पहुंचकर बालक—बालिकाओं द्वारा तैयार विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के प्रयास व वैज्ञानिक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इनकी विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि इस बात का संकेत है कि हमारा आने वाला कल सुनहरा होगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों में अधिकाधिक वैज्ञानिक चेतना को जागृत करें। इस मौके पर कई शिक्षक—शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments