HomeBreaking Newsदूल्हे को यह मजाक पड़ा बहुत भारी ! दुल्हन ने कर दिया...

दूल्हे को यह मजाक पड़ा बहुत भारी ! दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

ADVERTISEMENTS

भड़का विवाद, बराती-घरातियों में मारपीट

CNE REPORTER/शादी-ब्याह में हंसी-ठिठोली होना आम बात है। यह वह पल होता है, जब दो परिवार हमेशा के लिए एक होने की तैयारी करते हैं। किंतु कभी-कभी किसी पक्ष को एक हल्की सी मजाक भी इतनी अखर जाती है कि रंग में भंग ही पड़ जाया करता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुआ। जहां वर माला से पहले दुल्हन ने दूल्हे की महज एक हरकत पर हंगामा कर दिया और शादी से ही इंकार कर डाला। यह देख तमाम लोगों ने दुल्हन को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई। दूल्हे संग आए बरातियों को भी बैरंग लौटना पड़ गया।

दरअसल, यूपी के फिरोजाबाद जनपद अंतर्गत शिकोहाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजू मई में बृहस्पतिवार को गांव रसैनी का युवक आदेश बारात लेकर पहुंचा था। शिकोहाबाद के बाबा तूफान सिंह गेस्ट हाउस में सारा कार्यक्रम रखा गया था। यहां बरात का स्वागत हुआ। इसके बाद घुड़चढ़ी की रस्म भी पूरी हुई। जमकर नाच-गाना चला और लड़की के पिता ने बारोटी की रस्म भी अदा की।

जयमाल के दौरान हुआ विवाद

जयमाला के कार्यक्रम के लिए मंच को काफी खूबसूरती से सजाया-धजाया गया था। तय हुआ कि दूल्हा यहां दुल्हन का हाथ पकड़ेगा और दुल्हन स्टेज पर चढ़ेगी। इस बीच दूल्हे को मजाक सूझ गई। जब दुल्हन ने उसका हाथ पकड़ स्टेज पर चढ़ने की तैयारी की तो दूल्हे ने झटका देकर उसे जमीन पर गिरा दिया। तमाम नाते-रिश्तेदारों के बीच जमीन पर गिरने पर दुल्हन को बहुत गुस्सा आ गया। इसके बावजूद वह खामोशी रही। दुल्हन पक्ष का आरोप है जब दुल्हन जमीन पर गिर गई तब भी दूल्हे को उससे कोई संवेदना नहीं थी। वह तब भी मजाक में लगा रहा।

दुल्हन का धैर्य दे गया जबाव

आरोप है कि दूल्हे ने कई बार लड़की पक्ष पर टिप्पणी कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। जिससे दुल्हन के सब्र का बांध टूट गया। फिर उसने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ तौर पर मना कर दिया। यह नजारा देख दोनों तरफ सन्नाटा पसर गया। लड़की पक्ष के लोगों का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने लड़के के खिलाफ थाने में सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कोतवाली में समझौते की वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

क्या कहते हैं बड़े-बुजुर्ग

इस मामले में पूरे घटनाक्रम का गवाह बने बुजुर्गां का कहना है कि दूल्हे ने गलती जरूर की है, लेकिन दुल्हन के रवैये को भी उचित नहीं कहा जा सकता। लोगों का कहना है कि दूल्हे ने सिर्फ एक मजाक ही तो किया था, जिस पर लड़की पक्ष के लोगों ने भी आगे-पीछे कुछ नहीं देखा और मामला कोतवाली जा पहुंचा। लोगों का कहना है कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके काद दूल्हे की पुलिस से शिकायत भी कर दी। फिर दूल्हे को पुलिस कोतवाली ले गयी। शादी दो परिवारों का मामला होता है और इस मामले में यदि लड़का दोषी है तो लड़की भी कम दोषी नहीं है। अलबत्ता अब भी इस मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

शादी से पहले मंडप पर ही दूल्हे को आया हार्ट अटैक, मौत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments