देहरादून। मुख्यमंत्री के बाद उनके मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने भी इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे भी स्वीकार कर लिए गए हैं। फिलहाल उन्हें नए मंत्री मंडल के बनने तक अपने पदों पर बने रहने के लिए कहा गया है। राज्यपाल ने सीएम रावत और उनके मंत्री मंडल के सहयोगियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।