HomeUttarakhandNainitalNAINITAL NEWS: जंगलों में धधकी आग पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार...

NAINITAL NEWS: जंगलों में धधकी आग पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को फटकार लगाई, प्रमुख वन संरक्षक कोर्ट में तलब

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल
पहाड़ के जंगलों में धधक रही आग का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को इसके लिए फटकार लगाई है।
मालूम हो कि इन दिनों पहाड़ के जंगलों में आग ने कोहराम मचाया है। सैंकड़ों हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ गए। वन महकमे के पास संसाधनों की कमी के चलते वनाग्नि पर नियंत्रण पाना चुनौती बनी है। अल्मोड़ा व नैनीताल जिलों के कई जंगल आग की चपेट में हैं और पूरा वातावरण में धुंध के आगोश में है। नैनीताल जिले में देवीधूरा, सातताल, भीमताल, दोगांव के जंगल कई दिनों से आग से धधक रहे हैं। जंगल में आग के कारण वन्य जीवों ने आबादी की ओर रुख कर लिया है। इस आग से पर्यावरण पर संकट पैदा हो गया है। मंगलवार को वनों में आग के मामले पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। इस संबंध जनहित याचिका पर आज मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को कल सुबह सवा दस बजे व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट ने पूछा कि कोर्ट द्वारा वर्ष 2016 में दिए गए आदेश का अनुपालन क्यों नहीं हुआ। ज्ञात रहे कि वर्ष 2016 में कोर्ट ने दावानल पर नियंत्रण क लिए आधुनिक उपकरण क्रय करने और हर जरूरी कदम उठाने के आदेश पारित किए थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments