HomeUncategorizedBageshwar News: केंद्र सरकार का लक्ष्य—अंतिम छोर तक हो विकास

Bageshwar News: केंद्र सरकार का लक्ष्य—अंतिम छोर तक हो विकास

ADVERTISEMENTSAd

—भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

रविवार को भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया था। जिसे धरातल पर उतारा जा रहा है। केंद्र सरकार के विरुद्ध कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं, जबकि पिछली सरकारों ने देश के साथ अन्याय किया। घोटालों में लिप्त रही और मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश लगातार विकास की ओर बढ़ा है।

सांसद टम्टा ने कहा कि गरीब कल्याण योजना के तहत दो करोड़ 40 लाख लोगों के घर का सपना साकार हुआ है। 40 लाख लोगों के जनधन योजना का लाभ दिया जा रहा है। बीपीएल कार्डधारकों को कोविडकाल से अभी तक मुफ्त राशन मिल रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सैनिकों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं पात्रों तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेना होगा।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और संचालन सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मथुरा प्रसाद, इंद्र सिंह फस्वार्ण, बलवीर घुनियाल, बलवंत भौर्याल, जिपंअ बसंती देव, पुष्पा देवी, राम सिंह कोरंगा, प्रकाश साह, मनोज ओली, जेसी आर्य, सुनीता आर्य, दीपा आर्या,सरिता नगरकोटी, जीवंती कांडपाल, नीमा धपोला आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments