HomeCNE Specialहोली है : लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी लाए होली गीत का तोहफा,...

होली है : लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी लाए होली गीत का तोहफा, कुछ ही घंटों में यूट्यूब टॉप पर पहुंचा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। रंगों का त्योहार होली अब कुछ ही फासले पर है। ऐसे में इस बार होली को यादगार बनाने के लिए हर व्यक्ति अपनी ओर से प्रयास कर रहा है। तो उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी कैसे पीछे रह जाते। उन्होंने भी होली के रंग से सराबोर गीत ‘ ऐंसु होरि मा ‘ अब से कुछ ही घंटे पहले यूट्यूब पर लांन्च कर दिया। देखते ही देखते इस गीत को 66 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गीत को देख लिया।

एक हजार से ज्यादा को गीत पर कमेंट भी आए हैं और दस हजार के लगभग लाइक्स गीत की लोकप्रियता को साबित कर रहा है। गीत को अनलाइक करने वालों मं अब तक 100 के लगभग लोग ही हैं। एक दर्शक दिनेश रतूड़ी लिखते हैं ‘नेगी जी सुबह-सुबह ये गाना रिलीज कर दिन बना दिया आपने। आप लीजेंड हैं और रहेंगे। मैश-अप वाले सर फोड़ सकते हैं।’


दरअसल यह गीत एक प्रवासी युवक की कहानी है जो होली पर घर लौटने की तैयारी कर रहा है। अपने भाई— भाभी को वह वीडियो संदेश के माध्यम से अपने घर लौटने की जानकारी देता है। कहते भी हैं कि होली भाभी और देवर के पवित्र को नए आयाम देने वाला त्योहार है।

ऐेसे में गीत में देवर भाभी के बीच होली मनाने का उत्साह, भाभी की बहनों के गालों पर रंग लगाने की देवर की चाहत और पूरे परिवार की रंगीली उमंग इस गीत की टीआरपी है।


अब आप यह न पूछना कि गीत लिखा किसने है और संगीत किसने दिया है। यह दोनों काम भी अपना स्वर देने के साथ नरेंद्र सिंह नेगी ने ही किए हैं। हां संगीत संयोजन विनोद चौहाान का है। गीत को बढ़िया फिल्माया गया है।

देखिए नरेंद्र सिंह नेगी की होली की विशेष पेशकश…



ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments