Uttarakhand Breaking : यहां रिहायशी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 06 कॉल गर्ल्स गिरफ्तार, बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले गई जोड़े

सीएनई रिपोर्टर
देहरादून। पुलिस ने एक रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए हरियाणा व दिल्ली की छह युवतियों सहित कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी की है। हैरानी की बात यह है कि यहां दलालों के अलावा कालगर्ल खुद सोशल मीडिया के जरिये ग्राहकों से डायरेक्ट संपर्क करके भी बुकिंग किया करती थी।
जानकारी के अनुसार गत दिवस पटेलनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देहराखास इलाके में इस सैक्स रेकेट का खुलासा हुआ है। यह सारा खेल ऑनलाइन बुकिंग के जरिये चलता था। जिसमें फेसबुक, व्हट्सअप जैसे एप के जरिये दलाओं, लड़कियों व ग्राहकों के बीच बातचीत चलती थी।
पुलिस के अनुसार उन्हें देवऋषि एनक्लेव में सैक्स रैकेट के चलने की पुख्ता सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने देवऋषि एनक्लेव लेन सात स्थित एक मकान में छापा मारा। यह मकान काल गर्ल स्पलाई का केंद्र था। जहां बैठकर दलाल एकदम प्रोफेशनल स्टाइल में बुकिंग किया करते थे। यहां छह युवतियों सहित कुल 13 लोग पकड़े गये। इस दौरान कई लोग घोर आपत्तिजनक स्थिति में भी पाये गये।
उत्तराखंड : इस दिन जारी होगा UK Board का रिजल्ट, इन वेबसाइट पर करें चेक
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना अजय कुशवाह उर्फ वरुण ठर्फ साहिल है। जो इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। यह बुकिंग ऑन और व्हाट्एप से भी होती थी। बुकिंग से पहले महिलाओं की फोटो भेजी जाती थी। ग्राहकों को जो लड़की पसंद आती उसके अनुसार ही पैसे तय किये जाते थे। सरगना ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के अनुसार कमरे में ही अथवा ग्राहक के बताये स्थान पर युवतियों को भेज दिया जाता था। यहां पुलिस ने लैपटॉप और कई मोबाइल कब्जे में लिए, जिसमें इस धंधे का काफी राज छिपा है।
बताया जा रहा है कि यहां देह व्यापार के धंधे में लिप्त लड़कियां भी खुद सीधे ग्राहक से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क कर लेती थीं। लड़कियां पहले अपनी फोटो अपलोड करती। अंजान लोगों से दोस्ती बनातीं और फिर रेट तय किये जाते। पकड़ी गयी लड़कियां जहां दिल्ली और हरियाणा से हैं, वहीं अन्य लोग दिल्ली, औरंगाबाद, बिजनौर, पंजाब, पीलीभीत, उधम सिंह नेगर आदि के रहने वाले हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈