बिग ब्रेकिंग : ढ़ाबों में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, दर्जन भर लड़कियां गिरफ्तार, 09 दिल्ली की तीन विदेशी, पढ़िये पूरी ख़बर….
सीएनई रिपोर्टर
हरियाणा के सोनीपत से एक बड़ी ख़बर आई है। यहां सीएम फ्लाइंग व पुलिस ने आधे दर्जन ढाबों में छापे मारकर कॉल गर्ल्स का एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा है। जिसमें कुल दो दर्जन भर लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें से 12 लड़कियों को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा गया है। इन लड़कियों में 09 दिल्ली तथा 3 विदेशी हैं। वहीं 9 युवक जुआ खेलने के आरोप में भी गिरफ्तार हुए हैं।
दरअसल, सोनीपत जिले के मुरथल स्थित ढाबों पर देह व्यापार की शिकायत एक मुखबिर के माध्यम से मिली। जिसके बाद बुधवार की देर रात सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व में डीएसपी अजीत सिंह और एसडीएम सोनीपत संयुक्त रूप से कर रहे थे। टीम ने मुरथल के हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट इन ढाबों पर छापामारी की। यहां 12 युवतियों सहित तीन युवक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार हुए। इनमें से 9 लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि एक-एक युवती उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की है।

उधर एक टीम ने ब्राउन स्टोन ढाबे पर भी छापा मारा, जहां 09 युवक जुआ खेलते पकड़े गए। इनके पास से 1.63 लाख रुपये बरामद हुआ। इधर पुलिस की छापा मार कार्रवाई के दौरान अन्य ढाबों में भगदड़ मच गई। समझा जा रहा है कि मौके का फायदा उठा कई ढ़ाबों वालों ने लड़कियों को पहले ही भगा दिया। नही तो गिरफ्तारी की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती थी।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर समस्त कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार लड़कियों से पूछताछ जारी है। विदेशी लड़कियों के पाये जाने से जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। आगे अन्य खुलासे भी इनके माध्यम से हो सकते हैं।