HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: होली पर भी धूं—धूं जलते रहे जिले के जंगल

Bageshwar: होली पर भी धूं—धूं जलते रहे जिले के जंगल

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

— रिहायशी इलाकों में फैली दहशत, वन विभाग से लगाई गुहार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: होली के दौरान भी जिले के जंगल सुरक्षित नहीं रहे। मंगलवार, बुधवार व गुरुवार को पौड़ीबैंड, बिलौना तथा अमसरकोट के जंगल सुलगते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया, जबकि दूरस्थ क्षेत्र के जंगल अभी भी जल रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मंगलवार की देर शाम पौड़ीबैंड के पास के जंगल में आग लग गई। यह आग बुधवार तक फैलती रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग व दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके अलावा बिलौना, अमसरकोट व खोलियागांव के जंगलों में आग लगी है। दूरस्थ क्षेत्र के गांव तक दमकल विभाग व वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। गुरुवार को भी जंगलों से धुआं निकल रहा है। आग के लगातार फैलने से आसपास रह रहे लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की अपील की है। पौड़ी बैंड की आग बुझाने में नवीन जोशी, चंद्रप्रकाश, प्रकाश पंत, आनंद सिंह, रवि सिंह राणा, भारत नेगी शामिल थे। इधर प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जहां से भी जंगलों के आग सूचना आ रही है वहां टीम भेजी जा रही है। आग बुझाने में दमकल विभाग भी लगातार सहयोग कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments