HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : खेत देखने गए किसान को धमकाया, जान से मारने...

सितारगंज न्यूज़ : खेत देखने गए किसान को धमकाया, जान से मारने की धमकी, आधा दर्जन लोगों पर केस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTSAd

सितारगंज। शक्तिफार्म के ग्राम बसगर में अपना खेत देखने गए किसान को लाठी डंडे और दरांती से लैस लोगों ने घेर लिया। दोबारा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। किसान की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुद्रपुर आवास विकास निवासी अरुण बिष्ट पुत्र हरि सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उन्होंने शक्तिफार्म के ग्राम बसगर में पूरन फ़र्त्याल से 2017 में डेढ़ एकड़ खेती की जमीन खरीदी थी। इस पर वह लगातार खेती करता चला आ रहा है। बीते 3 नवंबर को वह अपने खेत में गया था। इस दौरान अमरीक सिंह, महल सिंह पुत्र दर्शन सिंह, सतनाम कौर पत्नी जरनैल सिंह, दीपो कौर पत्नी दर्शन सिंह, महल सिंह की पत्नी और अमरीक सिंह की पत्नी ने लाठी डंडे और दरांती लेकर इसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोबारा खेत में आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सितारगंज : अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता, महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments