HomeAccidentBageshwar Big Breaking: डंपर खाई में गिरा, सड़क पर शाम घूमने निकले...

Bageshwar Big Breaking: डंपर खाई में गिरा, सड़क पर शाम घूमने निकले तीन लोग भी चपेट में आए, सभी पांच घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार, दो की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोतवाली पुलिस क्षेत्र बागेश्वर अंतर्गत खोली-अमतोड़ा मोटरमार्ग में आज देर शाम बड़ा हादसा हो गया। एक डंपर अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में तीन लोग ऐसे हैं, जो इवनिंग वॉक पर सड़क किनारे चल रहे थे, दुर्भाग्य से इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आ गए। घायलों को निजी वाहन व 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खोली-अमतोड़ा मोटरमार्ग पर सोलिंग आदि का काम चल रहा था। गुरुवार की शाम डंपर चालक दीपक सिंह पत्थर लेकर अमतोड़ा गया था। अमतोड़ा से लौटते समय शाम लगभग साढ़े सात बजे खोली के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर डंपर सड़क से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

डंपर में 26 वर्षीय चालक दीपक सिंह व 19 वर्षीय सुभाष सवार थे, लेकिन जब डंपर अनियंत्रित होकर खाई की ओर गिरा, तो शाम को घूमने निकले तीन वरिष्ठ जन खोली निवासी 68 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह, 52 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र दीवान सिंह तथा 50 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र लाल सिंह इसकी चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर चोट लगी हैं। चालक व सुभाष भी घायल हो गए हैं। सूचना के बाद 108 वाहन और पुलिस मौके पर पहुंचे।

घायलों को निजी वाहन के अलावा 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सा टीम उनके उपचार में जुट गई। डॉक्टरों के अनुसार राजेंद्र सिंह व पूरन सिंह की हालत गंभीर बनी है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments