HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : खेत से पत्थर हटाये जाने पर हुआ विवाद मारपीट...

हल्द्वानी न्यूज : खेत से पत्थर हटाये जाने पर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील, दो पक्षों ने एक—दूसरे के खिलाफ लिखाया मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां रामपुर रोड़ स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में खेत से पत्थर हटाये जाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दो पक्षों ने इस मामले में एक—दूसरे के विरूद्ध कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में प्रथम पक्ष सेना का एक जवान संजय पाठक है। जिसने आरोप लगाया है कि गत 7 जून की प्रात: उनके पड़ोस में रहने वाले हेमा देवी, उसका बेटा भानू सिंह, बहन शांति भंडारी, भतीजा सौरभ भंडारी कुछ अन्य लोग उनके घर में आ धमके और उनके भाई के साथ मारपीट की। जब वह व उनकी पत्नी बीच—बचाव को आये तो उन्हें भी मारा गया। तब उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के आने तक यह लोग भाग गये थे।

अब इस मामले में दूसरे पक्ष हेमा दरम्वाल की ओर से भी एक तहरीर सौंपी गई है। जिसमें कहा गया है कि पड़ोसी रेखा पाठक, उसका पुत्र संजय पाठक, हिमांशु पाठक उससे बेवजह लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। जब वह खेत से हटाए गए पत्थरों के बारे में जानकारी लेने उनके घर गये तो संजय पाठक ने अपनी पत्नी ज्योति पाठक, भाई हिमांशु पाठक समेत अन्य लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले जांच की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़े का शोरूम जलकर खाक

Haldwani : इन दबंग अपराधियों पर पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट, खौफ ऐसा कि कोई गवाही देने को तैयार नही, पढ़िये पूरी ख़बर….

Haldwani : सुसाइड करने blood bank की ​​building में चढ़ गया युवक, शहर में हड़कंप, फिर police ने कुछ ऐसे फिल्मी अंदाज में किया रेस्क्यू, पढ़िये पूरी खबर

Big Breaking, Haldwani : अवैध कब्जेदारों से जबरन खाली करवाई गई रोडवेज बस अड्डे की जमीन, आधे दर्जन भर दुकानें ध्वस्त

हल्द्वानी न्यूज़ : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदशर्न, 2022 में जनता बनाएगी कांग्रेस की सरकार

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments