HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : जिन विभागों ने सड़के खोदी है वह 15 दिन के...

हल्द्वानी : जिन विभागों ने सड़के खोदी है वह 15 दिन के भीतर मिट्टी भरना सुनिश्चित करें – डीएम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में शहर के आन्तरिक मार्गों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

डीएम ने लोक निर्माण, सिंचाई, जल संस्थान एवं एनएच के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर हल्द्वानी सिटी में जाम, जलभराव, प्रस्तावित फ्लाईओवर, फुट ओवर ब्रिज, सड़क मार्ग में गड्ढे, कहा-सड़क को चौड़ीकरण किया जा सकता, अतिक्रमण स्थान, हल्द्वानी सिटी में चल रहे वर्तमान के निमार्ण कार्यो की प्रेजेंटेशन एवं सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने समीक्षा के दौरान अधिकारिंयो को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर पुनः बैठक आयोजित की जायगी इससे पहले सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भली-भांति स्थलीय निरीक्षण कर सभी समस्याओं को समझे जिससे क्षेत्र की प्राथमिकता के आधार पर लघुकालिक व दीर्घकालिक योजना बनाइए जा सके व उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जा सके।

उन्होंने लोक निर्माण के अधिकारी को यह भी निर्देश दिए है भविष्य में एडीपी के द्वारा प्रस्तावित हल्द्वानी सिटी को विकसित व सौंदर्यकरण के कार्य किये जाने है इसे ध्यान में रखते हुए शहर के अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा जा सके जिसके लिए होम वर्क करते हुए एडीपी के अधिकारिंयो से समन्वय बनाए।

समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश दिये है कि जिन भी विभागों द्वारा सिटी में सड़के खोदी गई है वे 15 दिन के भीतर मिट्टी भरने व हटाना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई के एस बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अशोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता जलसंस्थान रवि लोसाली, एनएच अधिशासी अभियन्ता एनबी थापा मौजूद थे।

बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments