HomeAccidentहादसा: मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

हादसा: मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

ADVERTISEMENTS

चंपावत। सीमांत चंपावत जिले के टनकपुर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनकपुर के अंबेडकर नगर क्षेत्र में अचानक मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची टनकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी राधा पाल (45 वर्ष) पत्नी स्व. राजेंद्र पाल सोमवार यानी 15 सितंबर की शाम बाजार से अपने घर लौट रही थीं। तभी घर के नजदीक ही एक पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। छज्जा महिला के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें उप जिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद आज यानी 16 सितंबर को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

बरसात में खंडहर मकान बन रहे खतरा

स्थानीय लोग बताते हैं कि बरसात के मौसम में पुराने और जर्जर मकान हादसों को दावत दे रहे हैं। कई जगहों पर गिरासू भवन व दीवारें अचानक भरभरा कर गिर रही हैं। पिछले साल भी काशीपुर में मकान की दीवार गिरने से 12 महिलाएं घायल हुई थीं। वहीं 2024 में देहरादून स्थित डीएवी पीजी कॉलेज के पीछे दीवार गिरने से भाई-बहन घायल हुए थे, जिसमें बहन की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments