HomeUncategorizedउत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, इस दिन...

उत्तराखंड : केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, इस दिन खुलेंगे कपाट

ADVERTISEMENTS

देहरादून/रुद्रप्रयाग। हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में विराजमान भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस बार ग्रीष्मकालीन दर्शनों के लिये आगामी 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे। तो वहीं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 8 मई को खुलेंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर, बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। हक हकूकधारी, वेदपाठी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में पंचांग गणना के अनुसार तिथि की घोषणा की गई।

Russia Ukraine War : रूस आज करेगा फाइनल : कीव पर शुरू हुआ बड़ा हमला, 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की खबर

अब 02 मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 02 मई सायं को डोली गुप्तकाशी, 03 मई को फाटा, 04 मई को गौरीकुंड में रात्रि विश्राम के बाद 05 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 06 मई को सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यह तिथियां केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, धर्माधिकारी ओमकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठीगणों द्वारा पंचांग गणना के बाद निश्चित की गई।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, भास्कर डिमरी, मंदिर समिति के अधिकारी गण गिरीश चंद्र देवली राजकुमार नौटियाल, आरसी तिवारी, राकेश सेमवाल, डा हरीश गौड़, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, अब यह मिली छूट

उत्तराखंड : यहां 17 साल की लड़की के पेट से निकले बालों के गुच्छे, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन – पढ़े पूरी खबर…

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments