HomeBreaking Newsठेकेदार ने फर्जी बिल भेज होटल मालिक को लगा दिया करोड़ों का...

ठेकेदार ने फर्जी बिल भेज होटल मालिक को लगा दिया करोड़ों का चूना, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां एक पांच सितारा होटल मालिक ने ठेकेदार पर होटल निर्माण के फर्जी बिल के जरिए करोड़ों की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार यहां बलबीर रोड निवासी परविंदर सिंह एक पांच सितारे होटल का निर्माण करवा रहे हैं। शिकायतकर्ता Laroche Hotels & Resorts के मालिक हैं और उनके द्वारा मसूरी डायवर्सन, राजपुर रोड पर पांच सितारा होटल का निर्माण करवाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता परविंदर सिंह ने निर्माण कार्य का कांट्रेक्ट गत 14 जनवरी, 2021 को कर्जन रोड निवासी मैसर्स आईके कंपनी M/s IK Company के बिल्डर गुरविंदर सिंह को दिया था। आरोप है कि ठेकेदार ने कई किश्तों में साइट पर प्लांट, मशीनरी और शटरिंग आदि के लिए 19 करोड़ की धनराशि ले ली। परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बिल उन्हें ई मेल पर भेजता था और वह उन बिलों को सही मानते हुए भुगतान करते रहे।

उन्होंने बताया कि गत 16 मार्च को ठेकेदार ने अचानक निर्माण कार्य बंद कर दिया। साइट से सभी लेबर भी हटा दिये गये, जिसके बाद से वह सकते में आ गये। परविंदर ने जब साइट पर जाकर काम की जानकारी ली तो पता चला कि मात्र 04 करोड़ का ही काम हुआ है। यही नहीं मौके पर कोई भी प्लांट मशीनरी आदि नहीं मिलों।

इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने पूर्व में ठेकेदार द्वारा भेजे गये बिलों के बारे में गम्भीरता से जांच की। तब उन्हें पता चला कि यह स​ब बिल भी फर्जी थे। उन्हें यह भी मालूम चला कि उक्त बिल्डर जुए का आदी है और इसी तरह की ठगी करता रहता है। इधर राजपुर थाना प्रभारी प्रभारी मोहन सिंह ने के अनुसार होटल मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments