HomeUttarakhandAlmoraसुधरेगी इस बदहाल सड़क मार्ग की दशा, रंग लाई सभासद की कोशिश

सुधरेगी इस बदहाल सड़क मार्ग की दशा, रंग लाई सभासद की कोशिश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विगत लंबे समय से अत्यंत बदहाल बने लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम रोड के अब दिन बहुरने जा रहे हैं। सभासद अमित साह ‘मोनू’ की कोशिश रंग लाई है और अब इस सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है तथा बहुत जल्द अब जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जायेगा। इसके लिए 30 लाख का बजट रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि यह सड़क नगर क्षेत्र का महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है, जो कि लंबे समय से बदहाल बना हुआ है। लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम रोड बदहाल स्थिति के कारण नगर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है। जहां से काफी लोगों का और स्कूली बच्चों के वाहनों का भी आवागमन होता रहता है। सड़क काफी समय से जीर्ण होने से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही दुर्घटना होने का भी खतरा था।

इस समस्या को लक्ष्मेस्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ और उनके साथियों द्वारा सांसद अजय टम्टा ओर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इसका संज्ञान मै लेते हुए इस सड़क मार्ग के जीर्णोद्धार को ज़िला योजना की बैठक के अंतर्गत रखा। बकायदा इसके लिए 30 लाख का बजट रखा गया। अब इस सड़क का टेंडर हो चुका है तथा जल्दी इसका कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। नगर की जनता को इस गैस गोदाम लिंक मार्ग के दुरूस्त होने से काफी लाभ होगा।

इधर लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह ‘मोनू’, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व महामंत्री भाजपा कृष्णा सिंह, मनोज जोशी, पूर्व फौजी नरेंद्र बिष्ट, अतुल पांडेय, अभिषेक जोशी, पियूष पांडेय, वीरेंद्र जीना, दीवान सिंह बिष्ट, हेमंत पांडेय, सोनू बिष्ट, विक्रम साह, भावेश पांडेय, बंटी कोरंगा, चंद्रशेखर लोहनी, गौरव पांडेय, हर्षवर्धन तिवारी, अभिजीत तिवारी, मोहन कड़ाकोटी, रमेश भोज, विनोद जोशी, राकेश भट्ट, विनय तिवारी, अनुनय पांडेय, दीप जोशी आदि क्षेत्रवासियों द्वारा सांसद अजय टम्टा, जिलाधिकारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा का आभार जताया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments