HomeBreaking Newsपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, पुत्र ने राष्ट्र से की...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, पुत्र ने राष्ट्र से की अपील ‘मेरे पिता के लिए करें प्रार्थना”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई न्यूज। घर के बाथरूम में पांव रपटने से गिरकर चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
अस्पताल की ओर से आज शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अनुसार प्रणब मुखर्जी ​को वेंटिलेटर में रखा गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिषेक मुखर्जी ने कहा कि उनके पिता की 96 घंटे की निगरानी अवधि आज समाप्त हो रही है। उन्होंने देश की जनता से अपील करी कि कृपया उनके लिए प्रार्थना जरूर करें।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ही भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजीटिव भी पाए गए थे।
ज्ञात रहे कि 10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी रविवार को दिल्ली स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिरकर चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनके मस्तिष्क में एक जगह पर खून का थक्का जम गया था। इस जमे खून को निकालने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी। इस जटिल सर्जरी के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर उन्हें क्रिटिकल अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments