ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यहां सफाई कर्मचारी हड़ताल पर अडिग हैं। उनकी हड़ताल का विपरीत असर नगर में सफाई व्यवस्था पर पड़ गया हैं। जगह—जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। आंदोलन कर्मचारियों ने आज भी पालिका परिसर में एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे आंदोलन पर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अडिग रहेंगे। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपक चंदेल, शाखा अध्यक्ष सुरेश केसरी, राजेश टॉक, यशपाल, राजेंद्र कुमार, आकाश, कार्तिक, सागर, मनोज, अनिल, सुमित, सतीश कुमार, दीपक, मुकेश, घनश्याम, चेतन आदि कई कर्मचारी शामिल हुए।
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

