HomeUttarakhandAlmoraAlmora : नानी के साथ बाजार आया बालक हुआ गुम, संकटमोचक बने...

Almora : नानी के साथ बाजार आया बालक हुआ गुम, संकटमोचक बने अधिवक्ता पांडे

ADVERTISEMENTS
  • अधिवक्ता ने बालक को सुरक्षित पहुंचाया घर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नानी के साथ बाजार आया एक तीन वर्षीय बालक अचानक बाजार की भीड़—भाड़ में गुम हो गया। जिसके बाद बालक परेशान परिजन उसकी ढूंढ—खोज में जुटे रहे। इस बीच नगर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता की नजर इस बालक पर पड़ गई और इन्होंने इंसानियत का फर्ज अदा करते हुए बालक को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया। जिस पर बालक के परिजनों ने अधिवक्ता का आभार जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जब चीनाखान निवासी वरिष्ठ अधिवकता भगवती प्रसाद पांडे किसी कार्य विशेष से चीफ ऑफिस पास से गुजर रहे थे। वहां उन्हें एक बालक उम्र 03 वर्ष का अकेले लावारिस हालत में मिला। अधिवक्ता द्वारा जब बालक से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम मारुति कार्की तथा पिता का नाम रोहित कार्की होना बताया।

जिसके बाद अधिवक्ता भगवती प्रसाद पांडे ने खोजबीन के बाद बालक के घर का पता लगया और बालक को उसकी नानी के पास लेकर गये। बालक की नानी ने बताया कि वह बालक को लेकर बाजार घूमने गई थी, जहां पर भीड़ में बालक हाथ से छूटकर गुम हो गया था। जिसको लेकर वह काफी चिंतित हो रही थी और उन्होंने अपने सभी परिजनों को टेलीफोन द्वारा इस बावत सूचना दे दी थी। सभी नाते—रिश्तेदार शहर में बालक को ढूंढ रहे थे। अब उसको सुरक्षित देख उनका जैसे नया जीवन मिल गया है। घर के सभी बड़े—बुजुर्गों ने बालक को ढूंढकर लाने पर उनका आभार जताते हुए आशीर्वाद दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments