HomeAccidentनैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी

नैनीताल घूमने आए दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी

नैनीताल | भवाली-गेठिया मार्ग पर पाइलेट बाबा आश्रम के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। सूचना पर टीम ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पातल में भर्ती कराया। कार में चार लोग सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली निवासी पर्यटक अमित ढींगरा अपने परिवार के साथ वाहन संख्या UP15BK8403 में भवाली से घूमकर वापस जा रहे थे। जहां सेनिटोरियम गेठिया से पाइलेट बाबा आश्रम के बीच सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया।

सूचना पर फायर स्टेशन नैनीताल व भीमताल से शीघ्र ही फायर सर्विस खोज एवं बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंची। फायर सर्विस और पुलिस जवानों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला। जहां एम्बुलेंस के माध्यम से दो बच्चों को ज्यादा चोट लगने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया बाकी दो लोगों को मामूली चोट आई है। वाहन में चार लोग सवार थे। घटना में चालक को काफी चोट आयी हैं।

इस दौरान रेस्क्यू टीम में घटनास्थल पर राजेंद्र सिंह, उमेश कुमार, जसबीर सिंह, मोहम्मद उमर, दिनेश दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments