HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शादी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी

ADVERTISEMENTS

​सीएनई रिपोर्टर, कोटद्वार। दिल्ली से कोटद्वार विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार आज सुबह यहां लैंसडौन के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल भर्ती कराया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ। लैंसडौन के पास गहड़ मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। बचाव दल ने पाया कि कार संख्या DL3CBU 3488 सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी है।

जिसके बाद स्थानीय निवासियों की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ। बचाव दल ने कार में फंसे तीन लोगों का रेस्क्यू किया। जिनमें विनोद शर्मा (53 वर्ष) पुत्र शक्तिलाल निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद, दीवान सिंह रावत (50 वर्ष) पुत्र पतम सिंह निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल, अवतार सिंह (42 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली जिला पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।

सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह लोग दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अचानक किसी कारण से कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments