Big Breaking : गहरी खाई में गिरी कार वन दरोगा की मौत, एक गम्भीर

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी
उत्तरकाशी से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत होई, जबकि उसका साथी गम्भीर है। मृतक क्षेत्र के वन दरोगा बताये जा रहे हैं, वहीं गम्भीर घायल भी वन विभाग में दरोगा बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धरासू-बड़ेथी-बनचोरा मोटर मार्ग पर गुनाली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार वन दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दूसरी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो व्यक्ति घायल हुआ है, वो भी वन दारोगा ही बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा आज गुरुवार दोपहर को हुआ। कार सवार मूर्ति राम बलूनी पुत्र कमलनयन बलूनी (59 साल) निवासी जखारी और रोशन लाल पुत्र दलपतिराम निवासी डांग ब्रह्मखाल कार से जा रहे थे। तभी गुनाली के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाई से दोनों का रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक मूर्ति राम बलूनी की मृत्यु हो गई थी और रोशन लाल गंभीर रूप से घायल था। रोशन लाल को पुलिस ने 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मूर्ति राम बलूनी के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मृतक व घायल के परिजनों को पुलिस द्वारा दे दी गई है।